रायपुर
हड़ताल नारेबाजी...
27-Sep-2024 3:28 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 सितंबर। 110 संगठनों वाले फेडरेशन की काम बंद कलम बंद हड़ताल पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत सफल होने की खबरें हैं। इसके चार लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारी स्कूल, दफ्तर न जाकर जिला,तहसील,ब्लाक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर रहे। इस हड़ताल में मंत्रालयीन और विधानसभा, राजभवन के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष कार्यालयों के कर्मचारी अधिकारियों ने इंद्रावती भवन के मुख्य द्वार पर नारे बाजी की। इसके बाद सभी राजधानी के मुख्य प्रदर्शन स्थल बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में पूर्वान्ह 11 बजे से हजारों कर्मचारी जुटे हुए हैं। सभा संबोधन और सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे