रायपुर

पांच जिलों से 15 बाइक चुराने वाला शौकिया चोर मंदिरहसौद में गिरफ्तार
27-Sep-2024 3:28 PM
पांच जिलों से 15 बाइक चुराने वाला शौकिया चोर मंदिरहसौद में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितंबर।
बाइक बेचने खरीदार तलाश रहे युवक को पकड़ कर पूछताछ में चोरी का बताने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 और वाहन मिले। परसवानी देवर तिल्दा के कैलाश नवरंगे (21)गिरफ्तार किया । इसने  रायपुर बलौदाबाजार, महासमुंद एवं बिलासपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ये  15  वाहन चोरी किए थे। वह शौकिया  लेकिन प्रोफेशनल तरीके से चोरी करता था। चुराए गए व वाहनों को अलग-अलग स्थानों में छोड़ देता था। 

कैलाश नवरंगे खरोरा से चोरी के प्ररकण में जेल जा  चुका था। उससे जप्त चोरी की 6 वाहनों को लेकर   रायपुर सहित  कोरबा एवं बलौदाबाजार के अलग-अलग थानों में धारा 303(2) बी.एन.एस. के अपराध दर्ज हैं। 


अन्य पोस्ट