रायपुर

छत के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ले से 3.50 लाख पार
27-Sep-2024 3:27 PM
छत के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ले से 3.50 लाख पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितंबर।
दुकान की छत के रास्ते घुसकर चोर गल्ले में रखे 3.50 लाख की नकबजनी कर गए। सुखी विहार तेलीबांधा निवासी प्रदीप प्रिथवानी (48) की लाखेनगर चौक के निकट लक्ष्मी कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान है। प्रदीप, डेली के कारोबार के बाद बुधवार रात 11.30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। वह ,उस दिन की इंकम गल्ले में छोड़ गया था ।

गुरूवार सुबह 10.30 बजे दुकान खोलकर देखा तो गल्ले में रखी नगदी नहीं थी। छानबीन की तो अग्यात चोर छत के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ला साफ कर गए। दिन भर पतासाजी के बाद प्रदीप ने कल रात आजाद चौक थाने में धारा 331-5, 305 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की छानबीन ,प्रदीप और आसपास के दुकानदारों के कामगारों से पूछताछ कर रही है। 

इधर सिलतरा स्थित वंदना ग्लोबल कंपनी फेस-2 की पार्किंग से गुरुवार को एक बाइक पार हो गई। नया तालाब के पास गुढिय़ारी निवासी शिवांग पांडे (27) ने अपनी बाइक होंडा शाइन सीजी 04- एमई 5903 फैक्ट्री की पार्किंग चोरी होने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज कराई। 
 


अन्य पोस्ट