रायपुर

कल मोर बूथ मोर अभियान में शामिल होंगे सीएम साय
24-Sep-2024 2:08 PM
कल मोर बूथ मोर अभियान में शामिल होंगे सीएम साय

रायपुर, 24 सितंबर। कल बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा, अपने सदस्यता अभियान को गति देने मोर बूथ मोर अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दोकड़ा मंडल के बगिया बूथ, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरनार मंडल के आसना में अभियान में हिस्सा लेंगे। 

वहीं डिप्टी सीएम अरूण  साव लोरमी उत्तर के तुलसाघाट, डिप्टी सीएम  विजय शर्मा कवर्धा शहर के बूथ क्र. 234 में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर के बूथ क्र.173 व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विधायक लता उसेंडी बूथ मसोरा-2 में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भनपुरी मंडल के बूथ-175 प्रगति नगर में शामिल होंगे। 

इस अभियान में सभी मंत्री, सांसद, विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बूथ में  शामिल होंगे।
 


अन्य पोस्ट