रायपुर

भूमि-सतही जल प्रबंधन पर कार्यशाला
23-Sep-2024 3:41 PM
भूमि-सतही जल प्रबंधन पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर।
राजीव गांधी राष्ट्रीय भू जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान नया रायपुर में आज  से 4 अक्टूबर  तक भूमि जल और सतही जल प्रबंधन पर दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (एएआरडीओ) के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों की वैज्ञानिक और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना है ।

उद्घाटन सत्र में एएआरडीओ के सचिव जनरल डॉ. मनोज नरदेव सिंह और केंद्रीय भूमि जल मंडल के अध्यक्ष डॉ. एस. के. अम्बास्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के मध्य और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को भूमि जल और सतही जल प्रबंधन में उनकी वैज्ञानिक और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम अफ्रीकी-एशियाई देशों में अनुसंधान क्षमता को मजबूत करने के लिए भी है, जो जल सुरक्षा के विकास के लिए महत्वपूर्ण है ।
 


अन्य पोस्ट