रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर। भाजपा के सदस्यता अभियान की अब समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने बिंदुवार चर्चा की। छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया।
सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी तक 17 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की गई।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा पंजीयन का जो नवाचार सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है उसकी प्रशंसा राष्ट्रीय नेतृत्व ने की। अनुराग सिहदेव ने कहा कि अंतागढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नायक सदस्यता अभियान की पर्ची लेकर जाते समय बाढ़ में बह गए थे। इसकी जानकारी बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व को दी। नड्डा ने कहा समर्पण और परिश्रम का जीता जागता उदाहरण है राधेलाल नायक।