रायपुर

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जंबो टीम 9 उपाध्यक्ष-सचिव
22-Sep-2024 7:16 PM
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जंबो टीम 9 उपाध्यक्ष-सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए जंबो टीम घोषित की है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू की टीम में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष और इतने ही सचिव बनाए गए हैं। कुछ जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं।

आज जारी सूची के मुताबिक भानुप्रकाश चंद्रा, खडक़ राज सिंह, दुर्गा झा, राजेंद्र बहादुर सिंह, बालू रामभवानी, नंदन सिंह, श्रवण यादव, घनश्याम चंद्राकर, मनोज दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र दुग्गर कोषाध्यक्ष और राहुल भारतीय सह कोषाध्यक्ष बाए गए हैं। सूरज उपाध्याय को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूनाराम निषाद रायपुर शहर और मोहन चक्रधारी रायपुर ग्रामीण जिले  के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह वीरेंद्र राय बिलासपुर शहर और खगेश चंद्राकर बिलासपुर ग्रामीण जिले के अध्यक्ष बने हैं।


अन्य पोस्ट