रायपुर

दुर्ग, खैरागढ़ विवि में कुलपति बनने 4 तक कर सकतें हैं आवेदन शिक्षाविद
22-Sep-2024 5:08 PM
दुर्ग, खैरागढ़ विवि में कुलपति बनने 4  तक कर सकतें हैं आवेदन शिक्षाविद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर।
 कुलाधिपति  रमेन डेका ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग और खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के लिए नए कुलपति नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजभवन और उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित करने अधिसूचना जारी कर दी है। 11 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी योग्यताएं पूरी करने वाले शिक्षाविद 4अक्टूबर तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन समिति का गठन किया जाएगा। डॉ अरुणा पल्टा का कार्यकाल पूरा होने से दुर्ग विवि और मोक्षदा चंद्राकर को हटाए जाने से खैरागढ़ विवि ेंं कुलपति पद रिक्त हैं। दोनो ही विवि में संभागायुक्त प्रभारी कुलपति बनाए गए हैं। 

इन पदों के लिए जो अर्हताएं  तय की गई हैं आवेदक शिक्षा विदों को उनकी जानकारी शपथ पत्र के साथ देनी होगी। कुछ प्रमुख अर्हताओं में यह बताना होगा कि आवेदक वर्तमान में किस पद पर कहां पदस्थ है। वह डीन, एचओडी , अध्ययन मंडल-शिक्षा परिषद के  अध्यक्ष, सदस्य रहे हैं या नहीं , देश या  विदे हों में किस उच्च शिक्षा संस्थान के विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं या नहीं। साथ ही इंटरनेशनल एक्सपोजर रहा हो या है,तो उसका भी उल्लेख कर सकते हैं । इसी तरह से प्रकाशित शोध प्रबंध,विषय संबंधी पुस्तकें, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सलाहकार, उनकी संगोष्ठियों में परीक्षाओं मेें हिस्सेदारी का भी विवरण देना होगा । 

आवेदन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इच्छुक शिक्षाविदों ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए है। हाल में पड़ोसी राज्य के एक विवि की कुलपति और भाजपा विधायक भी कुलाधिपति डेका से सौजन्य मुलाकात कर चुके हैं । विधायक की  पत्नी एक विवि में प्राध्यापक है ।
 


अन्य पोस्ट