रायपुर

बीएसएनएल टावर की बैटरी पार
22-Sep-2024 4:15 PM
बीएसएनएल टावर की बैटरी पार

रायगढ़, 22 सितंबर। रायगढ़ जिले में बीएसएनएल टॉवर संचालित करने के लिए लगाए गए बैटरी की चोरी हो गई। इस पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक यह घटना बीते 18 से 20 सितंबर के बीच हुई है। जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने इस कांड को अंजाम दिया है।

बीएसएनएल कम्पनी में फिल्ड इंजीनियर नासिर ने पुलिस को बताया है कि मेरा फिल्ड एरिया थाना कापू अंतर्गत ग्राम कुमरता के गौटिया पारा में बीएसएनएल टॉवर संचालित करने के लिये  ठेकेदार के द्वारा टॉवर लगाया गया है। टावर को चालू करने के लिए  8  बैटरी आई पावर कम्पनी का लगा हुआ था। जिसमें से 4 बैटरी जिसकी अनुमानित कीमत चालीस हजार रू.  है। जिसको बीते 18 से 20 सितंबर के मध्य कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।


अन्य पोस्ट