रायपुर
कर्मचारी महासंघ की एर्नाकुलम बैठक, सीजी से 4 शामिल
22-Sep-2024 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की एर्नाकुलम (केरल) में 28,29 सितंबर को राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में रखी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से प्रदेश महामन्त्री ए के चेलक, डा विनोद वर्मा महासंघ के कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव तथा कार्य समिति के सदस्य आर के श्रीवास्तव शामिल होंगे। .श्री चेलक ने बताया कि इस राष्ट्रीय बैठक में राज्य कर्मचारियों के केन्द्र सरकार से सम्बन्धित मांगो पर चर्चा- चिंतन कर निर्णय लिए जायेंगे. जिसमें शासकीय कर्मचारियों को आयकर में छूट की सीमा में वृद्धि करने, सभी राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम धारा 49 को विलोपित करने की मांग उठाई जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे