रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। रविवार को आजाद चौक में बुजुर्ग और महिलाएं गांधीगिरी पर बैंठी। ये सभी चरखा चला कर धरना दी। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 25 करोड़ की क़ीमत वाले जमीन को हड़पने वाले सफ़ेदपोश भूमाफिया से जमीन मुक्त करने की मांग करती रहीं।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की 25 करोड़ की भूमि सफेदपोश भूमाफिया हड़प रहा
इन धरनारत महिलाओं ने यह बयान जारी किया : राज्य बनने के बाद भू माफिया ने जमीन हड़पने के मामले में किसी को नहीं बख्शा है। ताज़ा मामला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व खादी बुनकर मज़दूरों की भूमि का है। सारे राजस्व दस्तावेजों में जो भूमि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व खादी बुनकर समिति के नाम है। इस भूमि पर कुख्यात भू माफिया ने हर बार की तरह खादी भंडार के राजस्व अभिलेखों मे कुटरचना कर नामांतरण करवा लेने में सफलता हासिल कर ली है।
सफेदपोश भूमाफिया से उन लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है जिनके पूर्वजों ने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ी। बल्कि, स्वदेशी आंदोलन से प्रभावित होकर खादी एवं बुनकर ग्रामो उद्योग की स्थापना करके हजारों लोगों रोजगार दिया। उस पंडरी खादी भंडार की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया ने राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों से मिली भगत कर समिति की भूमि के राजस्व अभिलेखों में नामांतरण करवा ली है।
ग्राम सेवा समिति का पंजीयन साल 1948 से है तब से लेकर साल 2024 तक सारे शासकीय दस्तावेजों में ग्राम सेवा समिति के नाम हैं।
साल 2018 से 2023 की सरकार के कार्यकाल में भूमाफिया और उनके गुर्गो के पौ बारह थे।
पिछले साल कूटरचित दस्तावेजों के जरिये ग्राम सेवा समिति की जमीन हड़पने की कोशिश करने वालों के बारे में एक तथ्य ये है कि साल 2008 के तत्कालीन कलेक्टर ने तहसीलदार और पटवारी को निलंबित किया था। और कूट रचित दस्तावेज के जरिये फर्जी मालिक बने लोगों को जेल भेजा था। साल 2010 के कलेक्टर ने भी भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की थी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (माननीय न्यायाधीश टीपी शर्मा) ने 3/08/2011 को लिखे अपने फैसले में ग्राम सेवा समिति को ही जमीन का असली हक़दार व कलेक्टरों के आदेश को सही माना है। और अब ग्राम सेवा समिति, पंजीयन क्रमांक 37/ वर्ष 1948 अपने पूर्वजों की जमीन के लिए जी जान से लड़ेगा। समिति को देश और राज्य की सरकारों पर पूरी आस्था है। सारे दस्तावेजों में भू स्वामित्व अधिकार और मौके पर हक होने के बाद यदि सफ़ेद पोश भूमाफिया और उसके गुर्गों द्वारा लगातार रायपुर में दो दर्जन भूमि को हड़पने के लिए गैंग बनाकर गुंडागर्दी की जा रही है।