रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 सितंबर। दिसंबर में होने वाले नगर निगम आम चुनाव के लिए राजधानी की नई वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू हो रहा है। इसके लिए लगभग 150 अधिकारियों को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया।
इनमें जोन कमिश्नरों, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, राजस्व निरीक्षक शामिल हैं।
अपर आयुक्त यू. एस अग्रवाल ने उपायुक्त (राजस्व ) विवेकानंद दुबे ने बारीकियां समझाया। प्रशिक्षण के दौरान रायपुर तहसील के निर्वाचन विभाग के सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।यहाँ यह उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर 24 को वोटर लिस्ट का प्रारम्भिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपतियों के निराकरण बाद 22 नवम्बर को अंतिम प्रकाशन किया जाना है।