रायपुर

मानसून ब्रेक नहीं, कल से बन रहा सिस्टम
21-Sep-2024 4:39 PM
मानसून ब्रेक नहीं, कल  से बन रहा सिस्टम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 सितंबर।
प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश थमी हुई है,जिससे मानसून ब्रेक के आसार नजर आ रहे हैं । लेकिन मौसम विभाग ने इससे साफ इंकार किया है। अभी मानसून ब्रेक को लेकर कोई हलचल नहीं है। मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बनी हुई है, और मानसून अपनी सामान्य स्थिति में है। यह  द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल के खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 21 सितंबर को बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढऩे के बाद, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 सितंबर को बनने की संभावना है। 

प्रदेश में कल 23 सितंबर को एक निम्न दबाव कि क्षेत्र बनने के आसार हैं । इसके आगे बढऩे पर बस्तर संभाग और आसपास बारिश होगी।  इधर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 

मानसून बिदाई की स्थिति बन रही
राजस्थान के कुछ भाग से दक्षिण पश्चिम मानसून के बिदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की सम्भावना बन रही है।
 


अन्य पोस्ट