रायपुर
स्निग्धा ने गुरु लकी महंती के साथ रायगढ़ में दी ओडिसी की प्रस्तुति
19-Sep-2024 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर। शहर की स्निग्धा महापात्र ने गुरु लकी महंती के साथ रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में दी ओडिसी की प्रस्तुति दी।रायगढ़ सांसद ने सम्मानित किया।
ग्रुप डांस के माध्यम से कृष्ण लीला के विभिन्न आयामों जिसमें पंचदेव नृत्य, आहे नील शैल...पर अभिनय, गीत गोविंदम से उद्धरित शीत कमला..पर श्रीमती विद्या दास के साथ संयुक्त राधा कृष्ण अभिनय तथा श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण के कुरु यदु नंदन ...पर श्री महंती के एकल अभिनय की प्रस्तुति दी। उनकी प्रतुतियों में उनके शिष्या विद्या दास एवं स्निग्धा महापात्र के साथ ही शाश्वती ने भी बेहतरीन अभिनय किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे