रायपुर

पढ़ाई भी पोषण भी
19-Sep-2024 4:25 PM
पढ़ाई भी पोषण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर। 
राष्ट्रीय पोषण माह, 24 के अंतर्गत  शासकीय दूधाधारी महिला महाविद्यालय  के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पढाई भी पोषण भी विषय से ये आयोजन किया जा रहा। इस आयोजन में   पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम की द्वितीय कड़ी में  तीन दिवसीय पारंपरिक व्यंजन कार्यशाला चल रही है। पहले दिन छात्राओं को इतिहास  की प्राध्यापक डॉक्टर सरिता दुबे ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाने की विधि सिखाया ।

द्वारा दिया गया।विभाग अध्यक्ष डॉ शंपा चौबे ने कहा कि किसी भी परिवार के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है अत: होम साइंस विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अभया जोगलेकर ने  कहा कि नई पीढी को भारतीय परंपरागत व्यंजनो की जानकारी देना हमारा काम है।प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ नंदा गुरवारा ने पोषण के महत्व को बताया। 

इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ रश्मि मिंज, डा रिचा शर्मा,डा मिनी एलेक्स, डॉ अरूणा श्रीवास्तव, डॉ शिप्रा बैनर्जी ,अलका वर्मा ,रेखा दीवान, श्रीमति ज्योति मिश्रा, डॉ स्वाति सोनी,कु. श्रेया राठी समेत अन्य विभागों के प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक भी  सक्रिय रूप से उपस्थित थे। डॉ. वासु वर्मा ने सभी का आभार जताया।
 


अन्य पोस्ट