रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर। बदसूरत होने के तानों और रोज मारपीट से तंग आकर महिला की आत्महत्या का कारण बने पति को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पति मयूर कांत दुबे (37) को रिमांड पर जेल भेज दिया गया । श्रीमती तरुण दुबे (मृतका) पति मयूर कांत दुबे 35 वर्ष मकान नंबर ए/93 विनायक सिटी भटगांव में पति और दो बच्चो के साथ रहती थी।
वह शिक्षा कर्मी और पति निजी कंपनी में कार्यरत है। बीती रात 12:15 बजे अपने बेडरूम में प्रवेश कर अंदर से दरवाजा बंद कर ली थी। मयूर दुबे ने 12:48 बजे बेडरूम का दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर दरवाजे को धक्का देकर खोल अंदर गया तो देखा कि तरुण दुबे कमरे के अंदर लगे सीलिंग फैन से गले में चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उसे फंदा काटकर नीचे उतारा फिर पड़ोसी गगन कुमार झा की मदद से रामकृष्ण अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने तरुण दुबे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच में पाया गया कि मयूर कांत दुबे फार्मेसी कंपनी में काम करता है।वह मूलत: लाल माटी गोपाल होटल सिद्ध बाबा वार्ड थाना धमापुर जबलपुर का निवासी है ।
श्रीमती तरुण दुबे रायपुर में शिक्षाकर्मी वर्ग एक पर शासकीय सेवा में कार्यरत थी।दोनों पति-पत्नी विवाह के बाद पहले चंगोरा भाटा में किराए के मकान में और साल भर पूर्व विनायक सिटी भाटा गांव में स्वयं का मकान बनाकर रह रहे थे। दांपत्य जीवन के दौरान दो संतानें हुई थी। आदतन शराबी मयूरकांत, पत्नी के मना करने पर मारपीट करता था। श्रीमती तरुण दुबे को यह भी संदेह था कि मयूरकांत दुबे का किसी महिला से संबंध है। श्रीमती तरुण दुबे जब अपने पति को उसके चरित्र और शराब पीने से रोक टोक करती थी। तो मयूरकांत दुबे बोलने लगता था की तेरी सरकारी नौकरी है इसलिए तुझे झेल रहा हूं तू बदसूरत है मर क्यों नहीं जाती।
श्रीमती तरुण दुबे जब भी मायके जाती या अपने परिजनों को बताती थी तो मायके वाले रिश्ता खराब ना हो कह कर समझा बुझा कर वापस ससुराल भेज देते थे। तरुण दुबे को उसका पति मयूर कांत दुबे विगत कई वर्षों से शराब पीकर मारपीट करता था तथा मोटी बदसूरत बोलकर ताना मारते हुए लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करता रहा श्रीमती तरुण दुबे पति की प्रताडऩा से फांसी लगा ली । पति के विरुद्ध धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।