रायपुर

सीएम, और भाजपा अध्यक्ष के फोटो का दुरूपयोग, जेल
19-Sep-2024 4:23 PM
सीएम, और भाजपा अध्यक्ष  के फोटो का दुरूपयोग, जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर।
मुख्यमंत्री के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी.बनाकर ठगी करने वाले को जेल भेज दिया गया  है।
रेंज सायबर थाना रायपुर में 66(ष्ट)आई.टी.एक्ट, 336(3),340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी को राजस्थान में लोकेट किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी राकेश परिहार को पकड़ा गया। आरोपी ने 2022 में मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) एवं तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाना बताया। 

आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जप्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है, उस क्षेत्र के कुछ लोग विशिष्ठ/ महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी ढ्ढष्ठ बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। न्यायिक अभिरक्षा में भेजा  गया है।
 


अन्य पोस्ट