रायपुर
रायपुर, 15सितंबर। साय सरकार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था नहीं संभल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने रिजर्व बैंक को एक बार फिर 1000 करोड़ की प्रतिभूतियां को बेचने का प्रस्ताव दिया है। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में नीलामी के लिए सूचना भी प्रकाशित करवाया है तथा छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिभूतियो की नीलामी 17 सितंबर को होना तय हुआ है। साय सरकार ने 9 माह में कर्ज लेने का नया रिकार्ड बनाया है। एक वित्तीय वर्ष मे छत्तीसगढ़ ने कर्ज लेने का नया रिकार्ड बनाया है। राज्य ने एक वित्तीय वर्ष मे 32000 करोड़ का कर्ज लिया है।
बैज ने कहा कि सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के बाद भी सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। साय सरकार ने रिजर्व बैंक से 9 माह में हर महीने औसतन 3500 करोड़ कर्ज लिया है। सरकार चलाने वालों को 9 माह में ही पसीना निकल गया। तथा सरकार का आर्थिक प्रबंधन गड़बड़ा गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 5 सालों में जनता के खाते में सीधे 2 लाख करोड़ डाला था। वर्तमान सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, गोबर खरीदी, गोठान संचालन, युवा मितान क्लब सभी कुछ बंद कर दिया उसके बाद सरकार कर्ज पर कर्ज लिये जा रही है। गाईड लाईन के दरे में 30 प्रतिशत की छूट खत्म कर दिया, शराब की कीमत बढ़ा दिया, जीएसटी में जबरिया वसूली हो रही, बिजली के दाम बढ़ा दिये फिर भी सरकार का खजाना खाली हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच सालों में राज्य की जनता के ऊपर एक रू. भी अतिरिक्त कर्ज का बोझ नहीं डाला था। बिजली बिल आधा ही आता था, संपत्तिकर में एक रू. की भी बढ़ोत्तरी नहीं की गयी थी, डीजल पेट्रोल के वेट में कटौती की गयी थी। जमीनो के गाईड लाईन में पूरे पांच सालों तक एक रू. की भी बढ़ोत्तरी नहीं की गयी थी। इतनी राहतो के बावजूद कांग्रेस सरकार से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता में रखा।