रायपुर
सैनिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की राज्यपाल ने
13-Sep-2024 5:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 सितंबर। राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने को निर्देश दिये हैं। राजभवन में आज संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों, परिजनों के कल्याण के लिए संचालित केंद्र और राज्य सरकार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिवर्ष 7 दिसंबर फ्लैग डे मनाया जाता है। जिसमे सैनिक कल्याण हेतु फंड एकत्रित किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे