रायपुर

केजरीवाल को जमानत शाम को जश्न
13-Sep-2024 5:00 PM
केजरीवाल को जमानत शाम  को जश्न

रायपुर, 13 सितंबर।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के सीएम  अरविंद केजरीवाल को  मिली जमानत पर आप के प्रदेश नेताओं ने प्रसन्नता जताई है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने इसे सच्चाई की जीत और बुराई की हार निरूपित किया है। प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि भाजपा सरकार के 10 साल के क्रियाकलाप जुमलेबाजी साबित हुई है तथा भाजपा के इशारे पर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की गई। श्री केजरीवाल की रिहाई के खुशी में पार्टी  आज संध्या 5 बजे जयस्तंभ चौक में आतिशबाजी मिठाई वितरण करेगी। 
 


अन्य पोस्ट