रायपुर

दोपहर कलेक्टोरेट में मशाल रैली निकाल आक्रोश जताया कर्मियों ने
11-Sep-2024 4:35 PM
दोपहर कलेक्टोरेट में मशाल रैली  निकाल आक्रोश जताया कर्मियों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 सितंबर। 
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर  शासकीय कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में मशाल रैली निकाली गई। यह उनके आंदोलन का तीसरा चरण था। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में  राजधानी के कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारों के साथ  कलेक्टोरेट में रैली निकालकर ग्यापन सौंपा। बताया है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने  में भेदभाव निंदनीय है।  केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता सातवें वेतनमान में नगर क्षतिपूर्ति भत्ता,चार स्तरीय  समय मान वेतनमान,?240 दिन के बदले केंद्र व मध्य प्रदेश के समान 300 दिन का अवकाश नगदीकरण सहित आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग की जा रही है। 

इस आक्रोश रैली में  चन्द्रशेखर तिवारी, पंकज पाण्डेय, उमेश मुदलियार, सत्येंद्र देवांगन, जय साहू,रीना राजपूत, अरूंधति परिहार, संतोष वर्मा, आर के रिछारिया, रामचंद्र टांडी, संजय शर्मा, जवाहर यादव, पितांबर पटेल,सी एल दुबे, होली लाल छेदईया समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों विशेष कर महिला प्रतिनिधि शामिल थी।इसमें पूर्व कर्मचारी नेता और आप के कर्मचारी विंग के संयोजक विजय कुमार झा  ने भी शामिल होकर समर्थन जताया। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में  विरोध प्रदर्शन किए गए।


अन्य पोस्ट