रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,10 सितंबर। डीडी नगर इलाके में कुछ दिन पहले एक ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गई। ग्राहक बनकर दुकान में सोने का जेवर खरीदने गया था। मौका देख अज्ञात व्यक्ति ने काउंटर से 54 ग्राम सोने चैन चुरा ले गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 305 का अपराध दर्ज किया है।
शिव वाटिका, अश्वनी नगर निवासी महेश जैन ने पुलिस को बताया कि रायपुरा में उसके जीजा ललित कुमार जैन का लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से शीतला पारा रायपुरा दुकान है। जहां महेश जैन काम करता है। तीन सितंबर को रायपुरा स्थित दुकान में सुबह करीबन 9.45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ज्वेलरी श्ॅााप में आया और चांदी का लकेट दिखाने के लिए बोलने लगा। महेश ने उसे लाकेट दिखाया और उसने एक सोना और चांदी का लकेट खरीदा। इस दौरान उसने डिब्बे में से एक पैकेट जिसमें सोने की चैने को गायब कर दिया। उसके बाद वह व्यक्ति हाथ जोडकर नमस्कार कर वहां से चला गया। व्यक्ति ने अपना नाम सागर बताया। महेश को इस बात की जानकारी शाम ज्वेलरी का मिलान करने पर हुआ। डिब्बा को चेक करने पर उसमें सोने की चैन का एक पैकेट जिसका वजन लगभग 54 ग्राम नहीं था। उसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से अज्ञात चोर की पहचान हुई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात चोर के खिलाफ 305 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।