रायपुर
रोजाना राष्ट्रगान के साथ काम शुरू करते निगम कर्मी
09-Sep-2024 4:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 सितंबर। नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन और सभी 10 जोन कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन गायन के साथ कर रहे हैं।
प्रतिदिन की भांति आज भी नगर निगम मुख्यालय भवन में अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त सामान्य प्रषासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटीक, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणिग्रही की उपस्थित में सामूहिक राष्ट्रगान किया। इसके पीछे उद्देश्य नगर पालिक निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति की भावना की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे