रायपुर

ब्लॉकों में स्थायी जाति, मूल निवास आय प्रमाण पत्र बनाने शिविर कल
08-Sep-2024 2:39 PM
ब्लॉकों में स्थायी जाति, मूल निवास आय प्रमाण पत्र बनाने शिविर कल

स्कूली छात्र-छात्राओं को तुरंत बनाकर सौंपा जाएगा प्रमाण पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर।
 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉकों के स्कूलों में स्थायी जाति, मूल निवास और आय प्रमाण बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। स्कूलों में 9 सितंबर को शिविर लगाए जाएंगे। जहां पर स्कूली छात्र-छात्राओं को तुरंत ही प्रमाण पत्र बनाकर सौंपा जाएगा। 

धरसींवा ब्लॉक के कुरां और देवरी के शासकीय विद्यालय में शिविर लगाए जाएंगे। विद्यालय शुरू होने के निर्धारित समय से शिविर प्रारंभ किया जाएगा। तिल्दा-नेवरा ब्लॉक के रायखेड़ा स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंण्डरी स्कूल और नेवरा के शासकीय हाई स्कूल में सुबह 11 बजे से शिविर लगाए जाएंगे। 

आरंग ब्लॉक के कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल और समोदा के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल में सुबह 11 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही अभनपुर और नवापारा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिविर लगाए जाएंगे।


अन्य पोस्ट