रायपुर

तीज मना मायके से बिदा हुई मां कौशल्या
08-Sep-2024 2:36 PM
तीज मना मायके से बिदा हुई मां कौशल्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। 
राजधानी से लगे चंदखुरी में मां कौशल्या का  विश्व में एक मात्र मंदिर है। इसे मां का मायका माना जाता है। यह भी किंवदंती है कि हरितालिका तीज पर मां कौशल्या यहां आती हैं। इसके प्रतीक स्वरूप गांववासी पहले अयोध्या से मिट्टी लाकर कौशल्या की प्रतिमा बनाते हैं और तीन दिन तक पूजा अर्चना के बाद ससुराल विदाई स्वरूप मंदिर के जलाशय में ठंडा करते हैं ।कल इसी अनुक्रम में चंदखुरी के ग्राम वासी सहित बड़ी संख्या में पधारे हुए लोगों के माता को विदा देते समय आंखों में आंसू थे। बड़े भाव विभोर होकर माता की मूर्ति को पंथी नृत्य एवं रावत नाचा के साथ ग्राम भ्रमण कराते हुए जनसेल तालाब में विसर्जित किया गया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार राकेश तिवारी ने आयोजन में सम्मिलित होने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए आगामी वर्ष में इस समारोह को और भव्य रूप में आयोजित करने की बात कही।

आज विदाई के शोभायात्रा में माता कौशल्या संग तीजा तिहार के सह संयोजक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर,  हेमलाल पटेल, मनीष लदेर,नरेंद्र यादव मोहन साहू ,प्रभा यादव ,तनु यादव, दिनेश जांगड़े ,दयालु राम यादव, घासीया राम वर्मा, धनीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट