रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर। घर में जेवर के साथ कार चोरी करने वाले 4 में से दो चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कार को बेचने निकले थे। इनके दो साथी फरार है।
बसंत विहार कालोनी गुढियारी निवासी मंजूलता पाटस्कर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे लोग तीन सितंबर की रात 2 बजे अपने मकान में ताला लगाकर परिवार सहित राम नगर गए थे। अगले दिन दोपहर तीन बजे के मध्य अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र घर की आलमारी से जेवरात, नगद रकम व आई 10 कार सीजी 04 पीबी 3410 जुमला कीमती 390000 रूपये को चोरी कर ले गए। गुढिय़ारी पुलिस धारा 331(4), 305(ए), 303(2) बीएनएस कायम कर पड़ताल के लिए टीम गठित कर जांच शुरू की।
मुखबीर ने सूचना मिली कि दो युवक कार एवं सोने चांदी के जेवरात को बेचने की फिराक में खमतराई ओव्हर ब्रिज के नीचे घूम रहे है। चोरी की कार एवं जेवरात को कही छुपा कर रखे हैं। मुखबीर के बताए हुलिए के आधार दो युवकों को पकड़ा लिया। जो अपना नाम गजेन्द्र साहू ऊर्फ पप्पू 23 वर्ष मठपारा उरकुरा थाना खमतराई , रामकुमार देवदास 31 वर्ष डब्लूआरएस कालोनी मार्केट खमतराई बताया । दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकारी। और उनकी निशानदेही पर चतुराई कार व सामान जब्त कर लिया गया ।और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।