रायपुर

युकां का अडानी के खिलाफ हल्ला बोल, रायपुर ऑफिस बंद करने नारेबाजी
07-Sep-2024 8:52 PM
युकां का अडानी के खिलाफ हल्ला बोल, रायपुर ऑफिस बंद करने नारेबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 सितंबर।  युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को  अडानी ग्रुप के रायपुर स्थित  ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया।  प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने ऑफिस बंद कराने पैदल मार्च किया। युवा कांग्रेसियों ने अदानी ग्रुप छत्तीसगढ़ से बाहर निकालो जैसे नारे लगाए।

 आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिलों में हम प्रदर्शन करेंगे चरणबाद तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा हसदेव में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जाकर आने वाले समय में प्रदर्शन करेंगे जब तक अडानी ग्रुप छत्तीसगढ़ से बाहर नहीं जाता तब तक युवा कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।।

प्रदर्शन में  प्रदेश महासचिव आदिल खैरानी जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा प्रदेश संयोजक तुषार गुहा प्रदेश सचिव मनोरन् वर्मा,अभिषेक कसर,फहीम शेख, आसिफ खान, शानू रजा विधानसभा अध्यक्ष आजाद वर्मा,पलाश मल्होत्रा,नवाज खान  जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी,विकास राजपूत,निखिल बंजारी,प्रतीक शर्मा आदि।


अन्य पोस्ट