रायपुर
यूजर चार्ज के युक्तिकरण, अनुज्ञप्ति शुल्क की विसंगतियों पर साव से चर्चा
07-Sep-2024 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 सितंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आयुर्वेदिक डॉक्टर संघ और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार सुबह डिप्टी सीएम (नगरीय निकाय) अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान यूजर चार्ज के युक्तिकरण और अनुज्ञप्ति शुल्क की विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। साव ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर हल निकालने का वादा किया है।
अरुण साव के निवास स्थान पर ही स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से नर्सिंग होम एक्ट और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में प्रारंभिक बातचीत हुई है। श्री जायसवाल से अगले सप्ताह समय लेकर सुझावों के बारे में चर्चा की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे