रायपुर

डीए-डीआर के आदेश जल्द: सीएम
07-Sep-2024 7:28 PM
डीए-डीआर के आदेश जल्द: सीएम

रायपुर, 7 सितंबर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री ए के चेलक के  नेतृत्व में शुक्रवार 8 सितंबर को देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा। तथा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी 24 से लम्बित डीए/डीआर देने हेतु शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए डीआर देने के आदेश बहुत जल्द जारी होंगे। प्रतिनिधि मंडल वीरेन्द्र नामदेव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रमुख कर्मचारी नेता टी आर देवांगन,जी आर बसोने, अरविंद ओझा, डा विनोद वर्मा, नागेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। संघ ने मुख्यमंत्री को राज्य में कैशलेश चिकित्सा योजना लागू करने की मांग की।


अन्य पोस्ट