रायपुर

नाबालिग बालिका को साबरकांठा से ले आई पुलिस
06-Sep-2024 5:27 PM
नाबालिग बालिका को साबरकांठा से ले आई पुलिस

नाबालिग लडक़ा भगा ले गया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मौदहापारा पुलिस ने 14 वर्षीय  अपहृत बालिका को गुजरात से बरामद किया ।  पिछले दिनों बालिका के परिजनों ने थाना मौदहापारा  में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराया था। नाबालिक लडक़ी बिना बताए घर से चली गई थी।

परिजनों नेशक जताया था  कि किसी अज्ञात व्यक्ति  बहला फुसला कर ले गया है। बीएनएस की धारा 137(2) पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही थी ।इस  दौरान संदेही के मोबाईल नंबर का टॉवर लोकेशन एवं कॉल डिटेल निकलवाया गया। उसका लोकेशन  साबरकांठा गुजरात में मिला। वहां भेजी गई टीम ने  थाना तालोद जिला साबरकांठा संदेही के घर पहुंचे जहां नाबालिग लडक़े के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया।, दोनो को उनके माता पिता के संरक्षण में गुजरात से मौदहापारा  लाया गया द्य पुलिस  आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर रही है।नाबालिग लडक़ा भगा ले गया था

 


अन्य पोस्ट