रायपुर

176 शिक्षकों का सम्मान
06-Sep-2024 5:23 PM
 176 शिक्षकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज छत्तीसगढ़ एवं प्राचार्य मंच  मे  जानोदय भवन देवेंद्र नगर में 175 शिक्षकों का सम्मान किया । इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त  इंदर सिंग उबोवेजा, अध्यक्षता  विधायक  पुरंदर मिश्रा, विशेष अतिथि कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ला  उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रशस्ति पत्र श्रीफल शॉल भेटकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में फेडरेशन के अध्यक्ष  अजय तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष  सुरेश शुक्ला महासचिव अरविंद शर्मा उपस्थित रहे । प्राचार्य मंच के अध्यक्ष अशोक दूबे , उपाध्यक्ष व्ही के मिश्रा भी  उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कुसुम त्रिपाठी , व्ही के मिश्रा,   श्रीमती मंजरी बख्शी ने  किया।


अन्य पोस्ट