रायपुर

विप्र कॉलेज में शिक्षक दिवस पर प्रवेशोत्सव
06-Sep-2024 5:23 PM
विप्र कॉलेज में शिक्षक दिवस पर प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह के साथ वाणिज्य संकाय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह भी  मना ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि  शिक्षक दिवस विद्यार्थी और अध्यापकों को जोडऩे का कार्य करें,तो सभी विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है।  प्राचार्य  डॉ.मेघेश  तिवारी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डाला।तइसके बाद डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. कैलाश शर्मा ,डॉ. आराधना शुक्ला और मोहित श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपनी बात रखी।

इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक आरती से  स्वागत एवं अभिनंदन किया।  पहले सीनियर विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और जूनियर की मांग पर सॉन्ग डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद जूनियर विद्यार्थियों ने भी अपना परिचय दिया और बेझिझक होकर सीनियरों की मांग पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिखाए विद्यार्थियों को विभिन्न खिताब से सम्मानित भी किया गया है।


अन्य पोस्ट