रायपुर

विनोद लाल, बारिक को सेवानिवृत्ति पर विदाई
06-Sep-2024 5:23 PM
विनोद लाल, बारिक को सेवानिवृत्ति पर विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 सितंबर। लोक निर्माण विभाग के वित्त नियंत्रक एवं अपर संचालक वित्त विनोद कुमार लाल और सहायक अभियंता  केएम. बारिक को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई । राज्य वित्त सेवा 1991 बैच के अधिकारी लाल, राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ आए। और  वित्त विभाग और शासकीय उपक्रमों  में सेवारत रहे।

लाल ने नान के लिए मास्टर बिजनेस प्लान बनाया। और ई रजिस्ट्रेशन साफ्टवेयर ,आनलाइन एकाउंटिंग एंड कैश बुक,आनलाइन इन्वेंट्री मेनेजमेंट सिस्टम डेवलप करने में प्रमुख भूमिका निभाई । न्यू सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में ईएनसी केके. पिपरी, ओएसडी वीके. भतपहरी,उप सचिव एस एन श्रीवास्तव  उप सचिव , पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता एस के कोरी ज्ञानेश्वर कश्यप उरांव बी एस बघेल समेत अन्य अधिकारियों ने श्री लाल को  मिलनसार और हंसमुख अफसर बताया। उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना के साथ शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।


अन्य पोस्ट