रायपुर
राज्य ग्रामीण बैंक का स्थापना दिवस मना
04-Sep-2024 5:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का बारहवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा नें समस्त सेवायुक्तों को संबोधित करते हुए उन्हें उनकी मेहनत, कार्य के प्रति लगन एवं बैंक के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए निरंतर उच्चतम स्तर प्राप्त करने हेतु प्रोसाहित किया। बैंक स्थापना दिवस पर ऐसे सेवायुक्त जिन्होंने बैंकिंग कार्य में विशिष्ट प्रदर्शन किया उन्हें पुरस्कृत किया गया एवं बैंक के समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष अरोरा एवं श्रीमती अरोरा सहित बैंक के समस्त महाप्रबंधक,सहायक महाप्रबंधक, सभी विभाग प्रमुख एवं बैंक सेवायुक्तों के परिजन भी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे