रायपुर

एसटीपी निर्माण की कार्य धीमी गति पर भडक़े आयुक्त
04-Sep-2024 5:01 PM
एसटीपी निर्माण की कार्य धीमी गति पर भडक़े आयुक्त

रायपुर, 4 सितंबर।  निगम  आयुक्त एवं एमडी अबिनाष मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों सहित  अनुबंधित ठेकेदारों के साथ कार्यो की समीक्षा की। मिश्रा ने महाराजबंध तालाब में 3 एमएलडी एसटीपी, नरैय्या तालाब एवं खो-खो तालाब में 1 -1 एमएलडी एसटीपी के निर्माण के कार्य में अत्यंत धीमी गति को लेकर  नाराजगी जताई। और  अनुबंधित एजेंसी मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस को जमकर फटकार लगायी। आयुक्त एवं एमडी स्मार्ट सिटी ने अनुबंधित ठेकेदार को तीनों तालाबों में एसटीपी के कार्य को तत्काल तेज  कर शीघ्र प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देष दिये। इसी तरह से 24 घंटे पेयजल आपूर्ति, शास्त्री मार्केट, मटन मार्केट, संबंधित कार्य योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करवाने के निर्देष दिए।


अन्य पोस्ट