रायपुर
रायपुर, 4 सितंबर। छह वर्ष बाद भी उप निरीक्षक( एसआई) भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी न करने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने बुधवार को डिप्टी सीएम गृह के बंगले पहुंचे। पिछले सप्ताह प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री ने एक सप्ताह का समय दिया था। उसके मुताबिक ही करीब 6 सौ से अधिक अभ्यर्थी बंगले में पहुंचे जहां उनकी गृहमंत्री से चर्चा चल रही है। सभी का कहना है कि आज आदेश लेकर ही जाएंगे। उनका कहना है कि जब तक सूची जारी करने की निश्चित डेट नहीं मिल जाती वे घर नहीं लौटेंगे। प्रदेश भर से आए इन अभ्यर्थियों ने कहा कि 2018 में भर्ती परीक्षा हुई थी। और फिजिकल टेस्ट के बाद इंटरव्यू भी हो चुके हैं । उसके बाद भी चयन सूची जारी नहीं की जा रही है। इन 6वर्षों में वे लोग पूर्व में भी कई बार धरना, मशाल-मौन जुलूस निकालकर विरोध जता चुके हैं। भाजपा ने चुनाव पूर्व सरकार में आते ही नतीजे घोषित करने का भरोसा दिलाया था । उसके बाद से नतीजा सिफर है। और हम सभी आयु सीमा को पार कर चुके हैं या कगार पर है।
अब यह अंतिम लड़ाई मानते हुए बंगले के सामने बैठे हैं। जब तक रिजल्ट नहीं निकलता घर नहीं लौटेंगे।