रायपुर

नशीले टैबलेट का सप्लायर बलांगीर से गिरफ्तार
04-Sep-2024 3:32 PM
नशीले टैबलेट का सप्लायर बलांगीर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 सितंबर। 
चार दिन पहले कुकुरबेड़ा में नशीले टैबलेट से पकड़ाए युवक की निशानदेही पर सरस्वती नगर पुलिस ने ओडि़शा से उसके सप्लायर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कुकुरबेड़ा  सामुदायिक भवन के पास मनीष चंद्राकर (32)  के घर  से  864 नशीले टेबलेट स्पास्मो कीमत लगभग 20,000/- रूपये जप्त किया था। उससे पूछताछ में  ये टेबलेट स्पास्मो को बलांगीर ओडीसा निवासी देवेन्द्र मांझी नामक व्यक्ति से लाना बताया था। इस पर टीम भेजकर  देवेन्द्र मांझी को बलांगीर में लोकेट कर  पकड़ा। पूछताछ करने पर देवेन्द्र मे सप्लाई करना स्वीकार किया।
 


अन्य पोस्ट