रायपुर
तीन दिन में तीन चोरियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 सितंबर। राजधानी में चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रही है। शहर में तीन दिन में तीन घरों में लगभग 4 लाख 60 हजार की चोरियां हो गई । अज्ञात चोर सूने मकान से जेवरात नगदी 85 हजार और घर के बाहर खड़ी हुण्डई कार को चुरा ले गया। वहीं कल रिटायर्ड फायर ब्रिगेड के अधिकारी का मोबाइल बाजार से पार हो गया। पुलिस के डेली रिपोर्ट के मुताबिक गुढिय़ारी इलाके के बसंत विहार कालोनी एक एक सूने मकान में चोरी हो गई। जिस वक्त चोरी हुई परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर परिवारिक शोक में गए हुए थे। मंजू लता पाटस्कर ने इसकी रिपोर्ट गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई है। उने बताया कि वह सोमवार को राम नगर में शोक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर से जाते वक्त उसने अपने घर में ताला लगाया था। फिर वे वहां से चले गए। कल पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर के मेन गेट में ताला टुटा हुआ है। जानकारी मिलते ही मंजू ने घर आकर देखा जो मकान का गेट खुला हुआ था। अंदर कमरे में भी ताला नहीं था। आमलारी में रखे सोना-चांदी के जेवर नगदी 75 हजार रूपए नहीं थे। हाल में रखा हुण्डई कार की चाबी भी नहीं था। तब घर के बाहर जाकर देखने पर पता चला की अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी कार कुल 3 लाख 90 हजार की चोरी कर ले गए। मंजू लता पटस्कर ने इसकी रिपोर्ट गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 ए, 303-2 का अपराध दर्ज किया है।
उधर विधानसभा इलाके में भी सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर ग्राम टेकारी निवासी मिनाक्षी धीवर के सूने मकान से सोना-चांदी के जेवर 10 हजार रूपए नगदी को चोरी कर ले गया। जिस वक्त चोरी हुई परिवार के सभी सदस्य शोक कार्यक्रम में अपने गांव गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का फासदा उठा कर मकान से जवरात, नगदी सहित कु ल 65 हजार की चोरी कर फरार हो गए।
इधर आजाद चौक इलाके में सांई मंदिर, ब्राम्हण पारा निवासी रिटायर्ड फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बाजार में मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अरूण कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह कल शाम को इंदगाहभाठा स्थित मंगल बाजार सब्जी लेने गया हुआ था। बाजार के भीड़ में वह सब्जी ले रहा था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर उसके कमीज की जेब से मोबाइल का निकाल ले गया। इसकी रिपोर्ट अरूण शर्मा ने आजाद चौक थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।