रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 सितंबर। इन दिनों सोशल मीडिया लोगों को प्रलोभन देन नए-नए आफर्स दिए जा रहें है। गुगल से लोगों का नम्बर सर्च कर साइबर ठग वाट्सअप, फेसबुक और अन्य माध्यम से लोगों को शेयर मार्केट, और ऑनलाईन सामान खरीदारी करने पर डिस्काउंट, उपहार का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहें हैं। ऐसा ही मामला कल डीडी नगर इलाके में हो गई। अज्ञात मोबाइल धारक ने शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का लालच देकर 5 लाख 60 हजार रूपए धोखे से ले लिए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ त्रिपाठी ने कल शाम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अग्रोहा कालोनी रायपुरा में रहता है। और जिसे सप्ताहभर पहले मोबाइल नम्बर 7384868193 से फोन आया । जिसमें उसने खुद को शेयर मार्केट ब्रोकर बता कर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर डबल मुनाफ मिलने की बात कही। जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए डीमेट अकाउंट खोलने और दस्तावेज सत्यापन करने की बात कर वाट्सअप नम्बर से एक लिंक भेजा। जिसपर अमिताभ ने कहेनुसार जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी ने खाता खोलने के लिए पैसों की मांग की। और दिए गए खाता में अलग-अलग किस्तों में पैसों का आनलाईन ट्रांजेक्सन कराया गया। जिसके बाद आरोपी ने मार्केट में ग्रोथ होने की बात कर ज्यादा इन्वेस्ट करने की बात कह और पैसों की मांग करने लगा। इस प्रकार अमिताभ त्रिपाठी ने उसके झांसे में आकर अलग-अलग किस्तों में 5 लाख 60 हजार रूपए उसे आनलाईन ट्रांजेक्सन कर दिए। ठगी होने के शक में अमिताभ त्रिपाठी ने इसकी रिपोर्ट डीडीनगर थाना में कल शाम दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी 66 डी, 319-2, 318-4 का अपराध दर्ज किया है। प्रर्थी से पूछताछ कर उसके बताए गए मोबाइल नम्बर और खाता में हुए ट्रांजेक्सन हिस्ट्री की जांच कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।