रायपुर

अब फाइबर से दांतों को मिलेगी मजबूती, कार्यशाला में डॉ. श्रीधर ने दिया डेमो
03-Sep-2024 4:53 PM
अब फाइबर से दांतों को मिलेगी मजबूती, कार्यशाला में डॉ. श्रीधर ने दिया डेमो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर।
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग मंगलवार को एक दिवसीय सी डी ई एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका विषय था बायो मिमेटिक रेस्टोरेशन था। इसके मुख्य वक्ता केरल से आए डॉ शिबू श्रीधर, उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि सामान्यत:  जब दांत बहुत अत्यधिक सड़ जाता है तो दांत को पुन: मजबूती प्रदान करने के लिए दांतों में कैप दिया जाता हैं जिसमे मजबूती प्रदान तो होती है लेकिन कुछ अधिक मात्रा में दांतों को क्षति भी होती है । परंतु अब नई पद्धति द्वारा दांतों को  क्षति पहुचाए बिना ही मजबूती प्रदान की जा सकती है। सामान्यत: डेंटल कैप जो प्रचलित है उसका वैकल्पिक उपाय जैसे कि ओनले , ओवरले को बड़ी ही बारीकी से अपने व्याख्यान में बताया । फाइबर से क्षतिग्रस्त दांत को मजबूती कैसे प्रदान की जाती है इस पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। 

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता द्वारा  महाविद्यालय के मरीजों पर लाइव डिमॉन्सट्रेशन भी दिया गया । इस कार्यशाला में 150 से अधिक , स्नातकोत्तर छात्र छात्राएं, इंटर्न एवं विभिन्न विभाग के अध्यापक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव कुन्हपन ने प्राचार्य डॉ. नरेश वाढेर, विशेष प्रशिक्षण देने के लिए मुख्य वक्ता डॉ शिबू श्रीधर, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।
 


अन्य पोस्ट