रायपुर
तीज महोत्सव
03-Sep-2024 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 सितंबर। महादेव घाट रोड ग्रीन अर्थ सोसायटी में महिलाओं ने सोमवार को तीज मिलन उत्सव मनाया । इसमें महिलाओं ने हाऊज़ी गेम्स, गायन प्रतियोगिता, एक मिनट प्रश्नोत्तरी, फैंसी ड्रेस की स्पर्धा में भाग लिया एवं हल्दी कुमकुम लगाकर एक दूसरे को तीज उत्सव की बधाई दी। इस कार्यक्रम में संगीता घाटगे सुषमा शर्मा, रिंकू त्रिपाठी,, रेशम द्विवेदी, बीना बैजनाथन, उषा सिंह शैलजा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।संगीता द्याटगे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर महिलाओं ने पौधे भी रोपे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे