रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ने आज दिल्ली में सभी 25 राज्यों में नियुक्?त सचिवों,संयुक्त सचिवों की बैठक ली। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर दिशा निर्देश दिए गए । उसके बाद सभी प्रभारी सचिव अपने अपने राज्यों का दौरा करेंगे।
इस बैठक से पहले छत्तीसगढ़ कॉंग्रेस प्रभारी सचिवो ने कल शाम अखिल महासचिव (संगठन)के सी. वेणुगोपाल एवं प्रभारी महासचिव सचिव सचिन पायलट से मुलाकात। छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए उनका धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया की छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ की जनता के मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, एस ए सम्पत व सह सचिव विजय जांगिड़ मौजूद थे। सचिन और जांगिड़ ने दोनो सचिवों राज्य कांग्रेस संगठन की जानकारी दी। बैठक में राहुल ने सभी से दो टूक कहा कि कोई भी पदाधिकारी गुटबाजी को बिल्कुल बढ़ावा नहीं देगा और बिना पक्षपात के निष्पक्ष होकर काम करेगा। किसी तरह की शिकायत भी नहीं मिलनी चाहिए।