रायपुर

थाना भवन के लिए आबंटित जमीन में हुए अवैध कब्जों पर चला जेसीबी
03-Sep-2024 4:44 PM
थाना भवन के लिए आबंटित जमीन में हुए अवैध कब्जों पर चला जेसीबी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। 
नए थाना भवन के लिए आबंटित जमीन पर हुए अवैध कब्जों पर निगम ने आज जेसीबी चलाया। 
इससे पहले कब्जों को स्वत: हटाने निगम ने सभी कब्जाधारियों को सूचना दे दी थी। और एक माह बाद आज सुबह निगम के अमले ने तहसीलदार, और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की मौजूदगी में इन कब्जों को हटाया । यहां पर करीब डेढ़ दर्जन ठेले गुमटियां वर्षों से कब्जा कर संचालित  हो रहे थे। यह जमीन पुलिस विभाग को आबंटित की गई है जहां पर खम्हारडीह थाने का नया भवन बनाया जाना है । इस अभियान से प्रभावित इन छोटे दुकानदारों ने विधायक पुरंदर मिश्रा से व्यवस्थापन कराने की मांग की है।
 


अन्य पोस्ट