रायपुर

ढाबा-ठेलों में शराब परोसने वाले डेढ़ दर्ज संचालकों पर कार्रवाई
03-Sep-2024 2:20 PM
ढाबा-ठेलों में शराब परोसने वाले  डेढ़ दर्ज संचालकों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 सितंबर। राजधानी पुलिस ने अवैध शराब पिलाने वाले डेढ़ दर्जन चखना ठेला संचालकों पर आबकारी एक्ट 36  सी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। 
जानकारी के मुताबिक  अभियान चला कर कल रात खम्हारडी, खमतराई, खरोरा, आरंग, माना और धरसीवां पुलिस ने सडक़ किनारे ठेला लगाकर लोगों को शराब पीने के लिए स्थान उपलब्ध कराने और चखना डिस्पोजल बेच रहे थे। पुलिस ने अलग-अलग थाना इलाकों में कार्रवाइ कर कल रात डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट 36 सी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। इनमें खम्हारडीह क्षेत्र में ग्राम कचना के पास ठेला में  चखना और शराब पिलाते पकड़ा है। वहीं खमताराई क्षेत्र में टा्रंसपोर्ट नगर के पास से राजेश साहू, संजय साव खरोरा के ग्राम भैंसा के पास टिकेश्वर वर्मा, विवेक छत्तर को पकड़ा वहीं अन्य मामले में पुलिस ने अवैध शराब बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे। शख्स के कब्जे से 237 पौवा देशी शराब को जब्त किया। वहीं आरंग  पुलिस ने ग्राम गुल्लू के पास ढाबा में अवैध शराब परोसने वाले ढाबा संचालक के  खिलाफ कार्रवाई कर मुकेश बघेल, संतोष यादव को पकड़ा है। इधर माना, विधानसभा पुलिस ने ठेलों में शराब पीने के लिए जगह मुहैया करा कर चखना डिस्पोजल बेचने वाले ठेला संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 

411 देशी पौवा के साथ तीन गिरफ्तार

खरोरा और मंदिर हसौद इलाके से  411 पौवा देशी शराब के साथ तीन कोचिए गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने जब्त शराब की कीमत 59 हजार बताया है।
मंदिर हसौद पुलिस ने मिथलेश वर्मा उर्फ छड्डा को 84 पौवा देशी शराब कीमत लगभग 9,240/- रूपये को साथ गिरफ्तार किया । इसी तरह से नकटी रोड स्थित नहर पुलिया के पास सूरज सोनी को गिरफ्तार कर उससे90 पौवा देशी शराब कीमत 8,100/- रूपये  जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया। खरोरा के ग्राम केशला स्थित एक मकान में  अवैध रूप से रखे शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम लोकनाथ देवांगन बताया। मकान की तलाशी में थैलों में देशी शराब मिली।  लोकनाथ देवांगन को गिरफ्तार कर उससे237 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 43,000/- रूपये जप्त किया गया।


अन्य पोस्ट