रायपुर

पुरानी रंजिश पर जान लेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार
03-Sep-2024 2:19 PM
पुरानी रंजिश पर  जान लेवा  हमला करने वाला  बदमाश गिरफ्तार

रायपुर, 3 सितंबर। पुरानी रंजिश पर जान लेवा  हमला करने वाला बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे  बटदनदार चाकू बरामद किया है।  लोकेश जगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया था  कि रविवार व दोपहर करीबन 01:10 बजे अपने मकान के नीचे बैठा था। उसी समय मोहल्ले का राहुल गेण्ड्रे आया और इसे पुरानी रंजिश पर  गाली गलौच करने लगा। मना करने पर  राहुल गेण्ड्रे इसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू  से लोकेश के बांये जांघ में मारकर चोट पहुंचाया है ।और मारपीट कर वहां से भाग गया। इल रिपोर्ट पर 115(2), 351(2), बी.एन. एस. पंजीबद्ध कर राहुल कि तलाश शुरू की। आज राहुल गेण्ड्रे 26 वर्ष सा0- ब्लाक नं0- 08 मकान नं0- 15 बीएसयूपी कालोनी कचना  खम्हारडीह को हिरासत में लेकर  पूछताछ में। उसने हमला करना स्वीकार किया।   राहुल की निशानदेही पर  एक बटनदार धारदार चाकू  जप्त कर  धारा 118(2) क्चहृस् , 25 आर्म एक्ट जोडक़र  न्यायालय पेश किया । उसे जुलूस के रूप में लेकर कोर्ट में पेश किया गया ।
 


अन्य पोस्ट