रायपुर
1.80 लाख का कबाड़ जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 सितंबर। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। अवैध ट्रक की कटिंग कर पार्ट्स बेचने वाले गाजी खां को गिरफ्तार किया है। आरोपी यार्ड में ट्रकों की कटिंग कर उनके पार्ट्स बेच रहा था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना उरला की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी गांजी खां पूर्व में भी ट्रक चोरी एवं ट्रक कटिंग के प्रकरण में जिला कोरबा में जेल निरूद्ध रह चुका है।
मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने सरोरा स्थित यार्ड पर छापा मारा, जहां गाजी खां को पकड़ा गया। यार्ड की तलाशी के दौरान 12 चक्का ट्रक (क्रमांक यूपी/51/एटी/2937) का आधा कटा हुआ इंजन, चेसिस, केबिन, और अन्य कीमती पार्ट्स बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,80,000 रुपये है।
गाजी खां इससे पहले भी ट्रक चोरी और कटिंग के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वाहन स्वामी और फाइनेंस कंपनी से भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।