रायपुर
रायपुर, 3 सितंबर। चोरी की तीन घटनाओं में चोर दो बाइक, मोबाइल फोन और जेवर ले भागे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। गुढिय़ारी भरत नगर निवासी यशवंत सिन्हा (30) शनिवार को दोपहर मेकाहारा के चीर घर के पास अपनी बाइक हीरो शाइन सीजी 04 एम डब्लू 6238 खड़ा किया था।जिसे चोर ले भागा। सरस्वती नगर टीचर्स कालोनी निवासी नीरज शर्मा (37) रविवार आधी रात घर लौट रहा था। वहां एक स्कूल के पास नीरज रूक लघुशंका करने बाइक खड़ी किया । तभी अज्ञात 3 लडक़े सुजुकी एक्सेस बाइक नंबर सीजी 04 एमएच 5134और डिग्गी में रखा एक मोबाइल फोन किल कीमत 31हजार ले भागे। उधर बालाजी पुरम आरंग निवासी शशि प्रसाद(35) को सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की । यह चोरी 1-2 सितंबर को बीच किसी समय हुए। शशि प्रसाद के सोमवार रात 9 बजे घर लौटने पर चोरी का पता चला। चोर घर में लगा ताला और भीतर आलमारी तोड़ उसमें रखे 20हजार के जेवर ले भागे। पुलिस तीनों मामले 303-2,3-5और 331-5, 305 बीएनएस के तहत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।