रायपुर

तीज महोत्सव में नृत्य, तीज सुंदरी चुनी गईं
02-Sep-2024 5:02 PM
तीज महोत्सव में नृत्य, तीज सुंदरी चुनी गईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर।
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ ने रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया । इसमें तीज नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता हुई।  इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने  क्लासिकल फोक नृत्य में समूह, युगल व एकल प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में श्रीमती मीनल चौबे  नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम, श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे अतिथि रहीं। प्रतियोगिता में  निर्णायकों  अनुराधा दुबे, आकांक्षा दुबे, वंशिका ठाकुर ने   एकल नृत्य में देबोलिना दास प्रथम एवं अभिलाषा शर्मा द्वितीय, युगल नृत्य में पंजाबी फोक सीमा व रावी  प्रथम एवं सुरभी व लारी द्वितीय।समूह नृत्य में महाराष्ट्र मंडल की अनिता  का ग्रुप प्रथम एवं अपर्णा का ग्रुप द्वितीय रहा। तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में गुंडरदेही की सभापति पायल शर्मा विजेता एवं भाटापारा की अभिलाषा झा उप विजेता रही।

प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा  उपस्थित दर्शकों को सुहाग की सामग्री वितरित की गयी।
कार्यक्रम में  सुरेश मिश्रा,  अजय अवस्थी, सुनील ओझा, नितिन झा,  सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, विद्या भट्ट, वीणा ठाकुर, बबीता मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, स्वाती मिश्रा, त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, गिरजाशंकर दीक्षित, दशरथ शुक्ला, राजेन्द्र कुमार दुबे आदि उपस्थित  रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा व आभार प्रदर्शन अरविन्द ओझा ने किया।
 


अन्य पोस्ट