रायपुर

नाले और रोड पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना
02-Sep-2024 5:01 PM
नाले और रोड पर कचरा  फेंकने वालों पर जुर्माना

       
रायपुर, 2 सितंबर। 
जोन 3 के स्वास्थ विभाग की टीम ने शंकर नगर में रोड पर कचरा डालने परअब्दुल कलाम पर  500 रूपये एवं कालीमाता वार्ड  11 में क्रिस्टल आर्केड के सामने हाट बाजार में दुकान का कचरा नाले में डालने पर केएमसी चिकन एवं मटन शॉप के संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए 500 रूपये का जुर्माना किया। 

यह कार्रवाई जनशिकायत पर की  गयी. जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं जोन कमिश्नर  जसदेव सिंह बाबरा के निर्देश पर की गई।

 


अन्य पोस्ट