रायपुर

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्मियों को संरक्षण-सुप्रिया
02-Sep-2024 5:00 PM
छत्तीसगढ़ में दुष्कर्मियों को संरक्षण-सुप्रिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर। 
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को बंगाल और छत्तीसगढ़ में बढ़ती रेल की घटनाओं पर केंद्र और साय सरकार को आड़े हाथों लिया । पूर्व सीएम के यहां आयोजित तीज महोत्सव में शामिल होने आई सुप्रिया राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बात करें तो  रायपुर के बस स्टैण्ड में  बलात्कार का मामला हो। भिलाई के एक डीपीएस स्कूल में चार साल के बच्चि के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला हो। रायगढ़ के पुसोर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगो के द्वारा किया गया दुष्कर्म का मामला हो। जशपुर में एक बच्ची के साथ सामूहिक दूराचार का मामला हो। कोण्डागांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला हो।  

सुप्रिया ने कहा किसी भी महिला के खिलाफ उत्पीडऩ शोषण का पूरे आधी आबादी के खिलाफ का मामला है। यह सब समाज और पुरूषो पर धब्बा है। दुर्घटना होती है तो सरकार क्या करती है? सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है, सरकार लीपा पोती में जुट जाती है, सरकार रायपुर के सामूहिक बलत्कार को एक व्यक्ति के द्वारा किया गया  रेप बताती  है। 20-20 दिन तक कोण्डागांव में एफआईआर नहीं लिखी जाती है। लोग आंदोलित होते है सडक़ो पर आते है। बदलापुर में 500 लोगो को रेल पटरी में जाम करना पड़ा तो पांच दिन बाद आरोपी को पकड़ा गया और 24 घंटे बाद एफआईआर लिखी गयी। सरकार क्या करती है और सरकार किसके साथ खड़ी रहती है। 

सुप्रिया ने सवाल पूछा क्या सरकार सत्ता में बैठे लोग इस देश के बेटियो के साथ खड़े है? क्या महिलाओं के साथ खड़े है? चाहे दिल्ली हो चाहे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ हो संरक्षण हमेशा आरोपियो को मिलता है। 

सुप्रिया का कहना है छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीने में लगभग 600 बलात्कार के मामले सामने आये है। 

सुप्रिया बताएं नैना, जेसिका कांड किसके कार्यकाल में हुआ-गुप्ता
भाजपा के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर घडिय़ाली आँसू बहाने से पहले सुप्रिया को कांग्रेस शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना था। कांग्रेस में महिलाओं का न कोई सम्मान है, और न ही महिलाओं का आत्म-सम्मान सुरक्षित है। नैना साहनी, जेसिका लाल हत्याकांड की याद दिलाकर गुप्ता ने श्रीनेत से सवाल किया कि प्रियंका चतुर्वेदी, सुष्मिता देव, राधिका खेड़ा ने आखिर कांग्रेस क्यों छोड़ी? भूपेश सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार-आनाचार की करतूतों को जानने के बाद श्रीनेत इस तरह का मिथ्या प्रलाप नहीं करतीं।
 


अन्य पोस्ट